बैतूल: रबी उपार्जन केंद्रों का एफसीआई अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और खरीदी व्यवस्था की जांच

बैतूल: रबी उपार्जन वर्ष 2026-27 की खरीदी शुरू होने के बाद एफसीआई अधिकारियों ने जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खरीदी प्रक्रिया, अनाज की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की विस्तृत जांच की गई। एफसीआई के क्वालिटी इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह और सर्वेयर कोऑर्डिनेटर तन्मय पवार मंगलवार दोपहर आठनेर तहसील के उपार्जन केंद्रों पर पहुंचे।

उन्होंने केंद्रों पर हो रही खरीदी की जानकारी सर्वेयरों और खरीदी प्रभारियों से ली तथा अनाज की गुणवत्ता जांच और नमी मापन यंत्रों की स्थिति की समीक्षा की। इससे पहले सहकारिता विस्तार अधिकारी बैतूल विनय सिंह ने भी दोपहर 12 बजे आठनेर तहसील के सभी खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने खरीदी गई मात्रा, किसानों को दी जा रही सुविधाएं और व्यवस्थाओं की जानकारी केंद्र प्रभारियों से ली। अधिकारियों ने केंद्रों पर शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने पर जोर दिया।

ये भी पढ़े – बैतूल में घाटबिरोली जलाशय मुआवजा घोटाले के बाद पीड़िता को धमकी, पुलिस से सुरक्षा की मांग

  • betul-rabi-uparjan-2026-fci-inspection-athaner-centres-quality-check-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना