दमोह में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, जबलपुर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

दमोह। दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमरिया गांव में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक 33 केवी बिजली लाइन के करीब 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार युवक की पहचान बिज्जु आदिवासी (25) निवासी खमरिया कला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पहले भी कई बार बिजली टावर पर चढ़ चुका है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे वह अचानक गांव के पास स्थित बिजली टावर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।

घटना के बाद तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर 33 केवी लाइन बंद कराई गई, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए जबलपुर से विशेष रेस्क्यू टीम बुलाई जा रही है, क्योंकि स्थानीय स्तर पर इतने संसाधन उपलब्ध नहीं हैं।

फिलहाल प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार युवक पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षित रेस्क्यू की कोशिश जारी है।

ब्यूरो रिपोर्ट: आकिब

यह भी पढ़े: बुरहानपुर कोतवाली में युवक का आत्मदाह प्रयास, पुलिस पर लगाए आरोप

  • young-man-climbed-an-electricity-tower-in-Damoh-and-a-rescue-team-was-called-from-Jabalpur
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर फिर बौखलाया पाकिस्तान, ISPR की गीदड़भभकी; भारत की कार्रवाई का जख्म अब तक ताजा

इस्लामबाद: पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर…

आगे पढ़ें
जबलपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 हज़ार की अवैध शराब जब्त, आरोपी फरार

जबलपुर/ सिकंदर विराट:   पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”

ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”

CAA की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू, 200 से अधिक याचिकाओं पर फैसला तय करेगा नागरिकता कानून का भविष्य

CAA की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में आज से अंतिम सुनवाई शुरू, 200 से अधिक याचिकाओं पर फैसला तय करेगा नागरिकता कानून का भविष्य

TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

TVK की जीत के जश्न मे ‘थलापति’ के घर पहुंचीं तृषा कृष्णन; बर्थडे पर बढ़ीं अफेयर की चर्चाएं

तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे