भर्ती में न रिश्वत, न सिफारिश… सिर्फ मेरिट का सम्मान; 481 युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर बोले सीएम योगी

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में आयुष विभाग, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के लिए चयनित 481 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब सरकारी भर्तियां पूरी तरह पारदर्शी, तकनीक आधारित और भ्रष्टाचार मुक्त हो चुकी हैं, जहां “न सिफारिश चलती है, न रिश्वत, सिर्फ योग्यता का सम्मान होता है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मिशन रोजगार” के तहत प्रदेश सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है और पिछले 15 दिनों के भीतर यह चौथा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम है।

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भर्तियां जाति, क्षेत्र, मजहब और पैसों के आधार पर होती थीं, जिससे योग्य युवाओं का शोषण होता था। उन्होंने कहा कि पहले घूस देकर नौकरी पाने वाले लोग पूरे सिस्टम को वर्षों तक खोखला करते थे, लेकिन उनकी सरकार ने पहले दिन से ही भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसी संभावनाओं को खत्म करने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़े – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया जनगणना-2027 के पहले चरण का शुभारंभ, बोले- सही आंकड़े ही समग्र और समावेशी विकास की मजबूत नींव

मुख्यमंत्री ने कहा कि जवाबदेही, तकनीक और पारदर्शिता के कारण आज उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक नियुक्तियां देने वाला राज्य बन गया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भी सराहना की। नियुक्ति पत्र वितरित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बदली हुई छवि का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार, गुंडाराज और अराजकता के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यूपी देश की ग्रोथ इंजन अर्थव्यवस्था बन चुका है।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय, वार्षिक बजट और समग्र अर्थव्यवस्था पिछले वर्षों में तीन गुना तक बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में 96 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां संचालित हैं, जिनसे 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहा है। वहीं बड़े उद्योगों की संख्या 14 हजार से बढ़कर 32 हजार के पार पहुंच गई है।

आयुष विभाग को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष हेल्थ टूरिज्म की अपार संभावनाएं रखता है और इसके माध्यम से गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को और मजबूत करने की जरूरत है। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश बढ़ने के साथ उद्योगों को कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराना बड़ी जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि टाटा के सहयोग से 150 से अधिक आईटीआई को आधुनिक बनाया गया है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, रोबोटिक्स और 3डी प्रिंटिंग जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर दिव्यांगजन में प्रतिभा होती है, जरूरत सिर्फ सही मंच और अवसर की होती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए विश्वविद्यालय, विशेष केंद्र और पुनर्वास सुविधाओं का विस्तार किया है।

ये भी पढ़े – ओडीओसी योजना से यूपी के 75 जिलों के पारंपरिक व्यंजनों को मिलेगी नई पहचान, आगरा के पेठे से बनारस की लस्सी तक ‘टेस्ट ऑफ यूपी’ को मिलेगा वैश्विक मंच

 

  • up-government-transparent-recruitment-481-youths-get-appointment-letters-yogi-adityanath
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना