डॉ भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना के तहत आवेदन शुरू

रायसेन/ दीपक श्रीवास्तव:  मध्य  प्रदेश शासन द्वारा संचालित की जा रही डॉ भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 का लाभ लेकर जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवाओं/महिलाओं को लाभान्वित करने का 99 इकाई का लक्ष्य जिले को प्राप्त हुआ है।

अधिकतम 5 वर्ष तक ब्याज अनुदान

योजना के तहत आवेदक को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से 10 हजार रूपये से एक लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। मध्य  प्रदेश शासन की ओर से योजना के तहत स्वीकृत इकाई की लागत पर 07 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से अधिकतम 5 वर्ष तक ब्याज अनुदान दिया जाएगा।

आवेदक को शैक्षाणिक कोई बंधन नहीं है

डॉ भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को जिले का मूल निवासी होना चाहिए तथा वह अनुसूचित जाति वर्ग का सदस्य हो। आवेदक की उम्र 18 से 55 वर्ष के मध्य होनी चाहिए और आवेदक किसी बैंक या शासकीय संस्था से डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को शैक्षाणिक कोई बंधन नहीं है।

अन्य स्वरोजगार योजना का हितग्राही नहीं होना चाहिए

परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रूपए से अधिक ना हो। आवेदक पूर्व में किसी बैंक या शासकीय संस्था से डिफाल्टर न हो। इसके अतिरिक्त आवेदक वर्तमान में राज्य शासन एवं केन्द्र सरकार की किसी अन्य स्वरोजगार योजना का हितग्राही नहीं होना चाहिए। योजना के तहत ग्यारंटी फीस मप्र शासन द्वारा दी जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए

योजना के तहत आवेदक https://samast.mponline.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। डॉ भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित कलेक्ट्रेट कार्यालय कमरा नम्बर 56 एवं मोबाईल नम्बर- 9691413912  पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • applications-invited-undei-dr-bhimrao-ambedkar-economic-welfare-scheme
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इजरायल में हंतावायरस की दस्तक से हड़कंप, क्रूज शिप पर पहला मामला, वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता

इजरायल में हंतावायरस की दस्तक से हड़कंप, क्रूज शिप पर पहला मामला, वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद भारी हिंसा, हावड़ा में बमबाजी और शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद भारी हिंसा, हावड़ा में बमबाजी और शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

“ऑपरेशन सिंदूर की गूंज बरकरार, भारतीय सेना का ऐलान- देश की संप्रभुता पर नजर उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब”

“ऑपरेशन सिंदूर की गूंज बरकरार, भारतीय सेना का ऐलान- देश की संप्रभुता पर नजर उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब”

पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”

ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”