09 और 10 मई को होगी प्रवक्ता संवर्ग भर्ती परीक्षा, 4.64 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा प्रवक्ता संवर्ग के 18 विषयों के 624 पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन 09 एवं 10 मई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें कुल 4 लाख 64 हजार 605 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश के 17 जनपदों में बनाए गए 319 परीक्षा केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों के सभी कमरों और महत्वपूर्ण स्थानों पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें जिला नियंत्रण कक्ष और आयोग के एकीकृत नियंत्रण एवं कमांड कक्ष से जोड़ा गया है।

परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक जनपद में विशेष प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और निगरानी दल लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नकल माफियाओं और परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अनुचित साधनों के प्रयोग पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत कठोर कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़े – “उत्तराखंड पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पैतृक गांव पंचूर में करेंगे निजी कार्यक्रम में शिरकत”

09 मई को प्रथम पाली में भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, इतिहास और शिक्षाशास्त्र सहित छह विषयों की परीक्षा होगी, जबकि द्वितीय पाली में अंग्रेजी, कृषि, वाणिज्य और समाजशास्त्र सहित चार विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 10 मई को प्रथम पाली में नागरिक शास्त्र, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत और मनोविज्ञान सहित पांच विषयों तथा द्वितीय पाली में रसायन विज्ञान, भूगोल, हिन्दी और कला सहित चार विषयों की परीक्षा कराई जाएगी।

आयोग अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक की सहायता से ऐसे संदिग्ध अभ्यर्थियों की पहचान भी की गई है, जिन्होंने अलग-अलग नामों या फोटो के साथ आवेदन किया है। ऐसे अभ्यर्थियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से लखनऊ मंडल के 10 परीक्षा केंद्रों पर ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद परीक्षा कक्ष में ही अभ्यर्थियों और कक्ष निरीक्षकों की मौजूदगी में उत्तर पत्रकों की स्कैनिंग की जाएगी। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट एवं आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

ये भी पढ़े –  भर्ती में न रिश्वत, न सिफारिश… सिर्फ मेरिट का सम्मान; 481 युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर बोले सीएम योगी

  • up-lecturer-recruitment-exam-2026-ai-monitoring-omr-scanning-security-arrangements
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झांसी में SSP का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 14 थानों के प्रभारी बदले

    झांसी/ रानू परिहार: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा