गाडरवारा: जल गंगा संवर्धन अभियान में मंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया श्रमदान

गाडरवारा/ शैलेन्द्र कुमार सोनी: 9 मार्च से 30 जून 2026  तक चलने वाले इस अभियान का लक्ष्य पुरानी जल संरचनाओं तालाब, बावड़ी, कुएं, नदी की सफाई, गहरीकरण और नदियों को पुनर्जीवित करना है, जो आगामी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

 जल गंगा संवर्धन अभियान

प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने छिड़ाव घाट शक्कर नदी गाडरवारा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान किया।

साफ—सफाई के साथ पुनःजीवित करने का कार्य  

जल गंगा संवर्धन अभियान में सभी जल स्रोतों की साफ—सफाई के साथ पुनःजीवित करने का कार्य  एवं पानी बहुमूल्य है इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं गए। सभी विभागों को निर्देशित भी किया गया।

अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण

मंत्री उदय प्रताप ने कहा कि जल संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन के लिए चलाया जा रहा यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें सभी विभागों के साथ-साथ जनभागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि अभियान के उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरे किए जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में तालाबों, कुओं, बावड़ियों एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण और साफ-सफाई के कार्य समयबद्ध रूप से किए जाएं। साथ ही वर्षा जल संचयन, जल संरचनाओं के संरक्षण और जल स्तर बढ़ाने के लिए व्यापक जनजागरूकता भी सुनिश्चित की जाए।

जल संरक्षण के प्रयासों को मजबूती

मंत्री ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान को जन आंदोलन के रूप में संचालित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो और जिले में जल संरक्षण के प्रयासों को मजबूती मिल सके।

अवसर पर मौजूद रहे

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, एसडीएम श्रीमती कलावती व्यारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

  • uday-pratap-singh-performed-shramdan-in-jal-ganga-sanvardhan-abhiyan
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तमिलनाडु में विजय का राज: राज्यपाल से मिली सरकार बनाने की मंजूरी, समर्थकों में भारी उत्साह; कल हो सकता है शपथ समारोह

तमिलनाडु में विजय का राज: राज्यपाल से मिली सरकार बनाने की मंजूरी, समर्थकों में भारी उत्साह; कल हो सकता है शपथ समारोह

बंगाल में ‘शुभेंदु युग’ का आगाज: विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, अमित शाह बोले- अब बंगाल बनेगा सुरक्षा का अभेद्य किला

बंगाल में ‘शुभेंदु युग’ का आगाज: विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, अमित शाह बोले- अब बंगाल बनेगा सुरक्षा का अभेद्य किला

इजरायल में हंतावायरस की दस्तक से हड़कंप, क्रूज शिप पर पहला मामला, वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता

इजरायल में हंतावायरस की दस्तक से हड़कंप, क्रूज शिप पर पहला मामला, वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद भारी हिंसा, हावड़ा में बमबाजी और शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद भारी हिंसा, हावड़ा में बमबाजी और शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

“ऑपरेशन सिंदूर की गूंज बरकरार, भारतीय सेना का ऐलान- देश की संप्रभुता पर नजर उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब”

“ऑपरेशन सिंदूर की गूंज बरकरार, भारतीय सेना का ऐलान- देश की संप्रभुता पर नजर उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब”