अमेरिका के पेंसिल्वेनिया बंदरगाह से मर्चेंट नेवी अफसर लापता, मिर्जापुर परिवार ने लगाई मदद की गुहार

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के रहने वाले मर्चेंट नेवी अधिकारी मनीष द्विवेदी  अमेरिका के पेंसिल्वेनिया बंदरगाह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों से संपर्क टूटने के बाद परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले में मदद की मांग की है। इसके बाद एलआईयू, दूतावास और अन्य एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।

चौहानपट्टी निवासी मनीष द्विवेदी मर्चेंट नेवी में सेकंड क्लास ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। वह “सिप्मोस लेडी” नामक जहाज पर ड्यूटी कर रहे थे। जहाज पेरिस से अमेरिका के लिए रवाना हुआ था और वर्तमान में पेंसिल्वेनिया के बंदरगाह पर मौजूद था। परिजनों के मुताबिक, 7 मई को सुबह 12:29 बजे एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपना नाम गैरी बताया। उसने खुद को वेस्टर्न क्रू मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, अंधेरी से बताते हुए कहा कि मनीष पिछले चार घंटे से जहाज से लापता हैं।

इसके बाद परिवार ने मनीष से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पिता संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि जहाज पर मौजूद अन्य अधिकारियों से भी बातचीत की गई, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। मनीष के दादा सभाशंकर द्विवेदी ने बताया कि जहाज के कैप्टन ने कहा था कि मनीष ने कैब बुक कर आने की बात कही थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटे। बाद में एक कैडेट ऑफिसर प्रांजल ने परिवार को बताया कि मनीष सुरक्षित हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद उससे भी संपर्क टूट गया।

परिजनों का कहना है कि अमेरिका स्थित एजेंट ने मनीष की गिरफ्तारी की बात कही थी और पूछताछ के बाद छोड़ने की जानकारी दी थी, लेकिन 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी परिवार की उनसे कोई बात नहीं हो सकी है। परिवार ने विदेश मंत्रालय और प्रशासन से हस्तक्षेप कर मनीष का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित वापस लाने की मांग की है।

ये भी पढ़े – योगी कैबिनेट विस्तार: मनोज पांडे और भूपेंद्र चौधरी समेत 8 मंत्रियों ने ली शपथ, चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव

  • mirzapur-merchant-navy-officer-missing-pennsylvania-port-america
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    SR-71 जैसा नया विमान: NASA ने दिखाई रहस्यमयी तस्वीर

    NASA ने हाई-स्पीड और हाई-एल्टीट्यूड उड़ानों को लेकर बड़ा…

    पूर्वी तुर्किए में 5.5 तीव्रता का भूकंप: 10 किमी गहराई में था केंद्र, तेज झटकों से सहमे लोग

    पूर्वी तुर्किए में गुरुवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना