बुरहानपुर में 60 ट्रॉली चारा आग में जला, पशुपालकों को लाखों का नुकसान

बुरहानपुर| जिले के शाहपुर क्षेत्र स्थित ग्राम भावसा के मोरखेड़ा में भीषण आग लगने से पशुओं के लिए जमा किया गया करीब 60 ट्रॉली चारा जलकर खाक हो गया। आग की घटना से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों और फायर बिग्रेड की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार गवली समाज के लोगों ने बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए पशुओं के लिए बड़ी मात्रा में चारा जमा किया था। पशुपालक वालजी गवली ने बताया कि आग में करीब डेढ़ लाख रुपए का चारा जल गया। उन्होंने कहा कि किसानों के खेतों से खरीदकर चारा इकट्ठा किया गया था, लेकिन अचानक आग लगने से पूरा चारा नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पटवारी शैलेंद्र गढ़वाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का पंचनामा तैयार किया। वहीं शाहपुर फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम किया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। प्रभावित पशुपालकों ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है।

ब्यूरो रिपोर्ट: राजू सिंह राठौड़ 

यह भी पढ़े: मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी हुए भावुक, बोले- सेवा ही मेरा संकल्प

  • 60 trolleys of fodder burnt in Burhanpur causing losses worth lakhs to cattle farmers
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना