यूके में राजनीतिक संकट गहराया: कीर स्टारमर की सरकार में इस्तीफों की झड़ी, एक दिन में 4 मंत्रियों ने छोड़ा पद

लंदन: ब्रिटेन की लेबर पार्टी में स्थानीय चुनावों की करारी हार के बाद आंतरिक विद्रोह शुरू हो गया है। कल यानी मंगलवार को एक ही दिन में चार कनिष्ठ मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया, जिससे प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की सरकार संकट में घिर गई है। इस्तीफा देने वालों में डॉ. जुबैर अहमद, मियाटा फानबुल्ले, जेस फिलिप्स और एलेक्स डेविस-जोन्स शामिल हैं।

डॉ. जुबैर अहमद ने अपने इस्तीफे में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री पर से पूरी तरह भरोसा खो चुकी है और नेतृत्व की कमी के कारण सरकार की उपलब्धियां प्रभावित हो रही हैं। वहीं जेस फिलिप्स और मियाटा फानबुल्ले ने स्टार्मर से आग्रह किया कि वे देश और पार्टी के हित में सत्ता के सुचारू हस्तांतरण  के लिए समयसीमा तय करें। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 80 से अधिक लेबर सांसद अब प्रधानमंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

दूसरी ओर, सरकार बचाने के लिए बचाव दल भी सक्रिय हो गया है। उप-प्रधानमंत्री डेविड लैमी समेत 100 से अधिक सांसदों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कीर स्टार्मर का समर्थन किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस समय नेतृत्व की जंग छेड़ने से जनता का विश्वास और कम होगा। फिलहाल पार्टी दो धड़ों में बंटी नजर आ रही है, जिससे स्टार्मर के राजनीतिक भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है।

ये भी पढ़े – रूस ने ‘सरमत’ ICBM का सफल परीक्षण किया, पुतिन बोले– यह दुनिया की सबसे शक्तिशाली मिसाइल; वैश्विक परमाणु तनाव बढ़ा

  • uk-political-crisis-keir-starmer-ministers-resignation-labour-party-unrest
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में छाया बागपत का घेवर, विदेशी मेहमानों को भा रही शामली की पलंग तोड़ बर्फी

    ग्रेटर नोएडा में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो…

    SR-71 जैसा नया विमान: NASA ने दिखाई रहस्यमयी तस्वीर

    NASA ने हाई-स्पीड और हाई-एल्टीट्यूड उड़ानों को लेकर बड़ा…

    You Missed

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार