समाधान समारोह 2026 : विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक

मध्यप्रदेश/ दीपक श्रीवास्तव:  माननीय सर्वोच्च न्यायालय, भारत द्वारा “समाधान समारोह-2026” के अंतर्गत विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित विभिन्न श्रेणी के प्रकरण पक्षकारों की सहमति से आपसी समझौते के आधार पर निराकृत किए जाएंगे।

याचिकाएं सहित अन्य प्रकरण शामिल

विशेष लोक अदालत में बैंकिंग एवं बीमा, सिविल, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, उपभोक्ता एवं सेवा संबंधी, पारिवारिक विवाद, वाणिज्यिक एवं आर्बिट्रेशन, भूमि अधिग्रहण, श्रम एवं औद्योगिक विवाद, किराया नियंत्रण, स्थानांतरण याचिकाएं सहित ऐसे अन्य प्रकरण शामिल किए जाएंगे जो विधि अनुसार समझौता योग्य हैं।

सेवाओं का लाभ

उक्त विशेष लोक अदालत में पक्षकारों को आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराने हेतु प्रदेश के विभिन्न मध्यस्थता केंद्रों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से पूर्व-समझौता बैठकों एवं मध्यस्थता सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इन सेवाओं का लाभ पक्षकार स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

गूगल फॉर्म अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से आवेदन

 प्राधिकरण के अनुसार अधिवक्ता एवं पक्षकार चिन्हित प्रकरणों की सूची मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध सेक्शन में देख सकते हैं। पात्र प्रकरणों के लिए पक्षकार निर्धारित गूगल फॉर्म अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन हेतु संबंधित प्रकरण की जानकारी 31 मई 2026 अथवा उससे पूर्व उपलब्ध कराना आवश्यक होगा।

अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए

कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के हेल्पलाइन नंबर 011-23116464 , 011-23116465  तथा ईमेल   https://www.sci.gov.in/samadhan-samaroh-2026/  पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रदेशवासियों से अपील

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे आपसी संवाद एवं सहमति के माध्यम से विवादों का सौहार्दपूर्ण निराकरण कर “आईए, विवाद नहीं समाधान चुनें” अभियान को सफल बनाएं।

  • samadhan-samaroh-2026-special-lok-adalat-held-from-august
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

तमक में तबाही की असली वजह सिर्फ बारिश नहीं, पहाड़ की कमजोर संरचना ने भी बढ़ाया संकट

उत्तराखंड के तमक क्षेत्र में आई बाढ़ ने भारी…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी