
भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी: राजधानी भोपाल के थाना निशातपुरा क्षेत्र में बुधवार सुबह 11:20 बजे उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पीपल्स हॉस्पिटल के सामने स्थित एक बहुमंजिला बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई। इस आग की ऊंची-ऊंची लपटें और दूर तक फैलता काला धुआं देखकर इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए तथा मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
इससे दुर्घटना से कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपए का नुकसान हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के दौरान बिल्डिंग में भीड़ नहीं थी। इस वजह से बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन नुकसान का आंकलन लगा रहा है।
इलेक्ट्रॉनिक शोरूम क्रोमा के जनरेटर से भड़की आग
नगर निगम के फायर प्रभारी सौरभ पटेल ने बताया कि बिल्डिंग में क्रोमा का इलेक्ट्रॉनिक शोरूम है। इसके पास में रखे 2 जनरेटर में आग लगी थी। इस वजह से कई एसी भी जल गए। जहां आग लगी थी, वहां पर केएफसी का आउटलेट भी है। हालांकि, उसे ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है।
प्रतिष्ठित ब्रांड KFC में उठी आग की लपटे
आग की लपटे देखते ही सबका ध्यान केएफसी आउटलेट की तरफ जा पहुंचा। KFC के बहार लगे 8-10 AC में भीषण आग लगी। जिससे मौके पर आग का गुब्बारा बन गया। आउटलेट के अंदर से उठे धुंए ने सारा फर्नीचर जला कर ख़ाक कर दिया। बताया जा रहा हे की PNG गैस पाइप लाइन मैंटेनेंस के दौरान यह हादसा हुआ है।
30 मिनट में काबू में आई
आग की वजह जनरेटर में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। भीषण आग लगने की जानकारी मिलते ही सामने पीपुल्स हॉस्पिटल की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग को बुझाने लगी। इसी दौरान नगर निगम की दमकल भी आ गई। दोनों ने मिलकर आग को काबू में लिया। इस वजह से आग ज्यादा नहीं फैली।
बिजनस एलीगेंट बिल्डिंग के सामने लगी भीड़
करोंद में पीपुल्स हॉस्पिटल के सामने स्थित यह बहुमंजिला कमर्शियल बिल्डिंग है। अचानक लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और दूर तक फैलता काला धुआं देखकर इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। इससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने की जानकारी जुटा रही है।
- bhopal-business-elegant-building-fire-kfc-damaged-news










