रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता, जावरा क्षेत्र से अपहृत 14 वर्षीय नाबालिग बालिका 48 घंटे में सुरक्षित दस्तयाब

रतलाम: जिले के औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाना पुलिस ने गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अपहृत 14 वर्षीय बालिका को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।  10 अप्रैल 2026 को फरियादिया ने थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

ये भी पढ़े – 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 177/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और संभावित स्थानों पर लगातार तलाश अभियान चलाया। इसी दौरान टीम को सफलता मिली और पुलिस ने नाबालिग बालिका को आरोपी की अभिरक्षा से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नाबालिगों की सुरक्षा और शीघ्र दस्तयाबी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उपनिरीक्षक हर्षेन्द्र बहादुर दीक्षित, प्रतापसिंह भदौरिया, कन्हैया अवस्थी सहित थाना स्टाफ और साइबर सेल रतलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – रतलाम: 75 साल का रिकॉर्ड टूटा, 46.5°C पर पहुंचा तापमान, हीटवेव की चेतावनी

  • ratlam-police-rescued-kidnapped-minor-girl-javra-industrial-area-safe-recovery-case-bns-section-137
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बुरहानपुर में RTO की अचानक कार्रवाई, सड़क पर उतरी टीम तो वाहन चालकों में मचा हड़कंप

    बुरहानपुर: जिले में अनफिट बसों, ऑटो, दोपहिया और चारपहिया…

    आगे पढ़ें
    शिवपुरी में हत्या समेत 27 मामलों में आरोपी हिस्ट्रीशीटर मोनू जाटव गिरफ्तार, एक और वारंटी जीतू भी पकड़ा गया

    शिवपुरी/करैरा। शिवपुरी जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता