बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ की दहाड़ हुई धीमी, 13वें दिन लुढ़क कर 2 करोड़ के नीचे आया कलेक्शन

Raja Shivaji Box Office: मराठी सिनेमा के इतिहास की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में शुमार ‘राजा शिवाजी’ के बॉक्स ऑफिस सफर में दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में गिरावट दर्ज की गई है। 1 मई को भव्य शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने अपने प्रदर्शन के 13वें दिन करीब 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो रिलीज के बाद से अब तक का सबसे कम दैनिक आंकड़ा है। इस गिरावट के बावजूद फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 75.05 करोड़ रुपये की कुल नेट कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

हिंदी से ज्यादा मराणी में मिल रहे दर्शक

रितेश देशमुख के निर्देशन और अभिनय वाली इस फिल्म को हिंदी के मुकाबले मराठी भाषा में अधिक दर्शक मिल रहे हैं। 13वें दिन की कमाई में भी मराठी वर्जन का योगदान 1.40 करोड़ रुपये रहा, जबकि हिंदी वर्जन ने महज 50 लाख रुपये जुटाए। फिल्म ने पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था, लेकिन अब 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए इसे तीसरे वीकेंड में मजबूती दिखानी होगी।

100 करोड़ की राह मुश्किल ? 

फिल्म में सलमान खान का कैमियो और संजय दत्त, अभिषेक बच्चन व विद्या बालन जैसे सितारों की मौजूदगी दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण बनी हुई है। फिल्म का बजट लगभग 75 से 100 करोड़ के बीच बताया जा रहा है. ऐसे में फिल्म को ‘ब्लॉकबस्टर’ का टैग हासिल करने के लिए अगले कुछ दिनों में अपनी पकड़ मजबूत करनी होगी. फिलहाल सबकी नजरें तीसरे शुक्रवार और वीकेंड पर टिकी हैं.

ये भी पढ़े – राम चरण के दमदार लुक ने बढ़ाई हलचल, ‘पेड्डी’ का ट्रेलर 18 मई को होगा रिलीज

  • raja-shivaji-box-office-collection-day-13-riteish-deshmukh-marathi-movie-75-crore
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    63 साल बाद भी अमर है लता मंगेशकर का ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’, सुनते ही आज भी भर आता है हर हिंदुस्तानी का दिल

    स्वतंत्रता दिवस आते ही देशभक्ति के जिन गीतों की…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीलंकाई नौसेना ने कच्चाथीवू के पास तमिलनाडु के 10 मछुआरों को किया गिरफ्तार, ट्रॉलर भी जब्त; तटीय इलाकों में गुस्सा

    श्रीलंकाई नौसेना ने कच्चाथीवू के पास तमिलनाडु के 10 मछुआरों को किया गिरफ्तार, ट्रॉलर भी जब्त; तटीय इलाकों में गुस्सा

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

    मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा