
एंटरटेनमेंट डेस्क: डिजिटल प्लेटफॉर्म JioHotstar पर 13 मई को रिलीज हुई मार्वल की स्पेशल फिल्म ‘The Punisher: One Last Kill’ ने ओटीटी की दुनिया में तहलका मचा दिया है। रेनाल्डो मार्कस ग्रीन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जॉन बर्नथल ने एक बार फिर फ्रैंक कैसल (द पनिशर) के रूप में अपनी रूह कंपा देने वाली परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया है।
अतीत का साया और ‘मां गनुची’ का कहर
रेनाल्डो मार्कस ग्रीन के निर्देशन में बनी यह फिल्म फ्रैंक कैसल (जॉन बर्नथल) के मानसिक आघात और उसके अकेलेपन की गहराई में उतरती है। कहानी तब रोमांचक मोड़ लेती है जब मां गनुची (जूडिथ लाइट) अपने परिवार की मौत का बदला लेने के लिए फ्रैंक पर करोड़ों का इनाम रख देती है। पूरी फिल्म एक ‘सीज’ (घेराबंदी) की तरह चलती है, जहां एक इमारत के भीतर फ्रैंक और हथियारबंद कातिलों के बीच मौत का तांडव होता है।
जॉन बर्नथल का ‘पावरहाउस’ परफॉर्मेंस
जॉन बर्नथल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनसे बेहतर फ्रैंक कैसल कोई और नहीं हो सकता। पहले भी The Punisher के ऊपर कई फिल्में बना चुकी है पर फ्रैंक कैसल ने जिस लेवल का अभिनेय किया. वो यादगार रोल बना गया है. फिल्म में उनके भारी डायलॉग्स कम हैं, लेकिन उनकी आंखों का गुस्सा और शरीर की थकान फ्रैंक के दर्द को बखूबी बयां करती है। जूडिथ लाइट ने एक ऐसी विलेन का किरदार निभाया है जो जितनी दुखी है, उतनी ही क्रूर भी।
क्यों देखें ये मिनी सीरीज
यह स्पेशल फिल्म पुरानी नेटफ्लिक्स सीरीज के मुकाबले काफी तेज रफ्तार वाली है। इसमें मार्वल के अन्य प्रोजेक्ट्स के विपरीत काफी कच्ची और क्रूर हिंसा दिखाई गई है। जोकि मार्वल के फैंस को काफी पंसद भी आ रहा है. हालांकि कम समय होने के कारण कहानी के भावनात्मक पहलुओं को गहराई से छूने का मौका कम मिला है, लेकिन एक्शन के शौकीनों के लिए यह एक परफेक्ट ट्रीट है।
ब्रांणवाणी का फाइनल फैसला : 4.3/5 स्टार
कास्ट – जॉन बर्न्थेल फ्रैंक कैस, डेबोरा एन वोल (कैरन पेज), जेसन आर. मूर , और जूडिथ लाइट
यै भी पढ़े – बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ की दहाड़ हुई धीमी, 13वें दिन लुढ़क कर 2 करोड़ के नीचे आया कलेक्शन
- the-punisher-one-last-kill-review-jiohotstar-jon-bernthal-marvel-ott-release










