ग्वालियर में स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, घटना का वीडियो आया सामने

ग्वालियर| के गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित एबी रोड के प्रिंस मामा होटल में स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय मासूम वेद पाल की मौत का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

परिवार के साथ पूल पार्टी में गया था मासूम

जानकारी के अनुसार देवेंद्र पाल अपने बड़े भाई दिनेश पाल के बेटे वेद पाल और अन्य रिश्तेदारों के साथ होटल में डिनर और पूल पार्टी के लिए पहुंचे थे। रात करीब 10 बजे जब वेद नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान बड़े स्विमिंग पूल की गहराई में बच्चे का शव मिला।

अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परिजन तुरंत बच्चे को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया। रात करीब 12 बजे डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। घटना को हादसा मानते हुए परिवार ने सोमवार-मंगलवार की रात करीब 1 बजे लक्ष्मीगंज श्मशान घाट में शव को दफना दिया था।

परिजनों ने उठाए होटल प्रबंधन पर सवाल

मंगलवार शाम परिजन गिरवाई थाने पहुंचे और होटल प्रबंधन की जिम्मेदारी तय करने तथा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में मासूम का शव जमीन से निकलवाया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

होटल प्रबंधन की भूमिका की जांच

पुलिस अब होटल प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की जांच कर रही है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम प्रिंस मामा होटल पहुंचकर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल करेगी।

  • A 7-year-old boy drowned in a swimming pool in Gwalior video of the incident has surfaced
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    मध्य प्रदेश की चार ऐतिहासिक धरोहरों समेत भारत के…

    आज का पंचांग 30 सितंबर 2026: चतुर्थी-पंचमी श्राद्ध एक ही दिन, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त

    30 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

    You Missed

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस