ग्वालियर मुरार मिलिट्री एरिया चोरी का पर्दाफाश, आर्मी से बर्खास्त सिपाही जयपुर से गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज हैं मामले

ग्वालियर: मुरार थाना क्षेत्र के मिलिट्री एरिया में तीन महीने पहले दिनदहाड़े हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का रहने वाला अमरजीत शर्मा है और आर्मी से बर्खास्त सिपाही बताया जा रहा है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विशेष रूप से सेना और मिलिट्री एरिया में रहने वाले जवानों के घरों को ही निशाना बनाता था। आरोपी को जयपुर से ग्वालियर आते समय पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। यह वारदात 11 फरवरी की है, जब मुरार कैंटोनमेंट क्षेत्र में रहने वाला एक जवान अपनी पत्नी को स्कूटी सिखाने गया था। इसी दौरान आरोपी ने सूने घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी कर ली। लौटने पर जवान को वारदात की जानकारी मिली, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया क्योंकि घटना मिलिट्री एरिया जैसी सुरक्षित जगह पर हुई थी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो विशेष टीमें गठित कीं और पूरे क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगाले। फिंगरप्रिंट और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान अमरजीत शर्मा के रूप में हुई। पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए जयपुर पहुंची, लेकिन वह वहां से फरार हो गया था। लगातार ट्रैकिंग के बाद पुलिस ने उसे जयपुर–ग्वालियर मार्ग पर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आर्मी से बर्खास्त है और उसे सैन्य क्षेत्रों की पूरी जानकारी होने के कारण वह उन्हीं इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार वह एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह से भी जुड़ा हुआ है और उस पर हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों और चोरी के माल की बरामदगी को लेकर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से कई पुराने मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: किला तलहटी में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस शिनाख्त में जुटी

  • gwalior-murar-military-area-theft-ex-army-soldier-arrested-jaipur
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पिछोर में 6 साल से फरार लूट का स्थायी वारंटी गिरफ्तार, RTO चेकपोस्ट के पास दबोचा

    पिछोर, 3 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले…

    सागर-गढ़ाकोटा रोड पर भीषण हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में 2 की मौत और 3 घायल

    सागर, 3 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के सागर जिले…

    You Missed

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल