धार भोजशाला पर हाईकोर्ट फैसले के बाद ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का बयान, बोले– “मंदिर था, है और रहेगा”, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

ग्वालियर: धार भोजशाला मामले में इंदौर हाईकोर्ट के फैसले के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। कोर्ट द्वारा भोजशाला को मंदिर घोषित किए जाने के बाद राज्य सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बड़ा बयान सामने आया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि भोजशाला पहले से ही मंदिर था, मंदिर है और मंदिर ही रहेगा। उन्होंने कोर्ट के फैसले को लेकर कहा कि यह लंबे समय से चली आ रही धार्मिक और ऐतिहासिक गर्भधारण की पुष्टि करता है।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें कांग्रेस के भीतर कुछ लोगों द्वारा पार्टी की जानकारी भाजपा को देने की बात कही गई थी।

मंत्री तोमर ने इस बयान पर तंज कसते हुए कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है और वहां अक्सर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप चलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति ही उजागर होती है। सरकार की ओर से मंत्री के बयान को लेकर कहा गया कि वह अदालत के निर्णय का सम्मान करते हैं और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हैं।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: डीडी मॉल के DND रेस्टोरेंट पर आबकारी विभाग की रेड, 70 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

  • dhar-bhojshala-temple-declared-pradyuman-singh-tomar-reaction-highcourt
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला: मध्यप्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में अब अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय…

    आगे पढ़ें
    30 जून तक चलेगा जल गंगा संवर्धन अभियान; रवीन्द्र भवन में आयोजित नर्मदा चिंतन संगोष्ठी में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को रवीन्द्र…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाई कोर्ट ने भोजशाला को माना हिंदू मंदिर, एएसआई रिपोर्ट के आधार पर पूजा का अधिकार बहाल

    हाई कोर्ट ने भोजशाला को माना हिंदू मंदिर, एएसआई रिपोर्ट के आधार पर पूजा का अधिकार बहाल

    नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता: राउज एवेन्यू कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 7 दिनों की कस्टडी में भेजा

    नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता: राउज एवेन्यू कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 7 दिनों की कस्टडी में भेजा

    ब्रिक्स सम्मेलन में कूटनीतिक हलचल: पीएम मोदी से मिले ईरान के विदेश मंत्री, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई अहम चर्चा

    ब्रिक्स सम्मेलन में कूटनीतिक हलचल: पीएम मोदी से मिले ईरान के विदेश मंत्री, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई अहम चर्चा

    लाल किला ब्लास्ट कांड: NIA ने 10 आतंकियों के खिलाफ दाखिल की 7,500 पन्नों की चार्जशीट, डॉ. उमर उन नबी था मॉड्यूल का मास्टरमाइंड

    लाल किला ब्लास्ट कांड: NIA ने 10 आतंकियों के खिलाफ दाखिल की 7,500 पन्नों की चार्जशीट, डॉ. उमर उन नबी था मॉड्यूल का मास्टरमाइंड

    केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन; 9 दिनों के सियासी सस्पेंस पर कांग्रेस ने लगाया विराम

    केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे वीडी सतीशन; 9 दिनों के सियासी सस्पेंस पर कांग्रेस ने लगाया विराम