दमोह कलेक्टर की अनोखी पहल, वृद्ध महिला के घर पहुंचकर दिलाई 8 माह से रुकी पेंशन, अधिकारियों से वसूली कर तुरंत कराया भुगतान

दमोह:  कलेक्टर नारायण प्रताप सिंह ने एक अनूठी और संवेदनशील पहल करते हुए वृद्धा पेंशन से वंचित महिला के घर स्वयं पहुंचकर उसे योजना का लाभ दिलाया। यह मामला जनसुनवाई के दौरान सामने आया था, जहां फुलवा बाई अपने छोटे नाती के साथ कलेक्टर के पास पहुंची थीं और बताया था कि पिछले 8 महीनों से उनकी वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही है।

मामले की जांच के दौरान पता चला कि तकनीकी कारणों से महिला के फिंगरप्रिंट मैच नहीं कर रहे थे, जिसके कारण पेंशन रुकी हुई थी। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तलब कर सख्त निर्देश दिए और तत्काल ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करवाई। इसके बाद कलेक्टर स्वयं वृद्ध महिला के घर पहुंचे और पेंशन स्वीकृति का प्रमाण पत्र सौंपा। साथ ही जिन महीनों की पेंशन रोकी गई थी, उनकी राशि संबंधित अधिकारियों से वसूली कर तुरंत महिला के खाते में जारी करवाई गई।

कलेक्टर की इस पहल से महिला बेहद भावुक हो गई और उन्होंने उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके बाद कलेक्टर दमोह के वृद्ध आश्रम भी पहुंचे, जहां उन्होंने अन्य वृद्धजनों को भी पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए। कलेक्टर ने इस पूरे अभियान को “सेवा और आशीर्वाद अभियान” नाम दिया है। प्रशासनिक स्तर पर इस पहल को जनसेवा और संवेदनशील शासन का उदाहरण माना जा रहा है।

ये भी पढ़े – दमोह में बेहतर पुलिसिंग पर फोकस, एसपी आनंद कलादगी ने थाना प्रभारियों के साथ की क्राइम बैठक

  • damoh-collector-pratap-narayan-yadav-pension-home-delivery-service-initiative
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    उज्जैन में शिप्रा आरती के दौरान महिलाओं और पुजारियों के बीच मारपीट, दीपक बेचने के विवाद ने लिया हिंसक रूप

    धार्मिक नगरी उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर…

    आगे पढ़ें
    मध्य प्रदेश में मानसून का कहर, बारिश के बाद सड़कों पर बहने लगीं बाइकें; 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फुटबॉल वर्ल्ड कप में एमबाप्पे के डबल गोल से फ्रांस की धमाकेदार जीत, स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    फुटबॉल वर्ल्ड कप में एमबाप्पे के डबल गोल से फ्रांस की धमाकेदार जीत, स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    AI के बढ़ते असर के बीच इंजीनियरों की नई रणनीति, ‘शैडो थिंकिंग’ और जंक कोड से AI को कर रहे कन्फ्यूज

    AI के बढ़ते असर के बीच इंजीनियरों की नई रणनीति, ‘शैडो थिंकिंग’ और जंक कोड से AI को कर रहे कन्फ्यूज

    मानसून में सीहोर के तीन वॉटरफॉल बंद, 31 अगस्त तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

    मानसून में सीहोर के तीन वॉटरफॉल बंद, 31 अगस्त तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

    मैट्रिमोनियल साइट पर ‘जिज्ञासा कपूर’ बनकर 2 करोड़ की ठगी, गुजरात से नेपाल तक फैला साइबर फ्रॉड नेटवर्क

    मैट्रिमोनियल साइट पर ‘जिज्ञासा कपूर’ बनकर 2 करोड़ की ठगी, गुजरात से नेपाल तक फैला साइबर फ्रॉड नेटवर्क

    ब्राजील और मोरक्को का दमदार प्रदर्शन, मार्टिनेली के गोल से ब्राजील जीता; मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को हराया

    ब्राजील और मोरक्को का दमदार प्रदर्शन, मार्टिनेली के गोल से ब्राजील जीता; मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को हराया