कुक्षी में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 2 बच्चों की मौत, 11 घायल

धार/जी.एस पाटीदार:  कुक्षी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिलवा-रामपुरा रोड पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन ग्राम थुवाटी (थाना बाग) से करीब 15-16 मजदूरों को लेकर कुक्षी बस स्टैंड की ओर आ रहा था, जहां से उन्हें गुजरात मजदूरी के लिए जाना था। शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच रामपुरा के पास वाहन अचानक संतुलन बिगड़ने या ब्रेक फेल होने के कारण पलट गया।

हादसे में 7 वर्षीय मोनिका (पिता कालू सिंह वास्केल, निवासी भूरीघाटी थाना गंधवानी) और 8 वर्षीय आनंद (पिता महेश डाबर, निवासी थुवाटी थाना बाग) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 9 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से सरपट पिता बेल सिंह डाबर (34 वर्ष) की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल कुक्षी में जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक बच्चों के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों के असुरक्षित परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

ये भी पढ़े – हाई कोर्ट ने भोजशाला को माना हिंदू मंदिर, एएसआई रिपोर्ट के आधार पर पूजा का अधिकार बहाल

  • dhar-Kukshi Ramapura Road Pickup Accident 2 Children Dead News
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवराज के गुस्से का एक और VIDEO वायरल, स्वागत व्यवस्था पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री

    केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Shivraj…

    आगे पढ़ें
    विधायक संजय पाठक पर मानहानि मामले में सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस, दो हफ्ते में मांगा जवाब

    मध्य प्रदेश के वरिष्ठ विधायक Sanjay Pathak से जुड़े…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?