मैहर रैन बसेरा की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

मैहर। मैहर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित रैन बसेरा की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने रैन बसेरा में पिछले कई वर्षों से खरीदी, रखरखाव और सुविधाओं के नाम पर हुए खर्च की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले 5 वर्षों से रैन बसेरा में लगातार राशि खर्च दिखाई जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं खराब बनी हुई हैं। भवन में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है, कई पंखे और कूलर खराब पड़े हैं तथा जरूरी सुविधाएं भी बंद बताई जा रही हैं। नागरिकों का कहना है कि रेलवे स्टेशन के सामने बना यह रैन बसेरा यात्रियों और जरूरतमंद लोगों की सुविधा के लिए तैयार किया गया था, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि व्यवस्थाएं केवल कागजों में संचालित हो रही हैं।

सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि पिछले पांच वर्षों में खरीदी गई सामग्री, रखरखाव कार्य और खर्च की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही यदि किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
स्थानीय लोगों ने कलेक्टर से रैन बसेरा की मूलभूत सुविधाओं में तत्काल सुधार कराने की भी मांग की है, ताकि यात्रियों और जरूरतमंद लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

  • Questions raised about the arrangements at Maihar night shelter demand for investigation intensifies
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    संतान न हो तो कौन करेगा श्राद्ध पिंडदान? गरुड़ पुराण में बताए गए हैं ये नियम, जानिए किसे मिलता है अधिकार

    पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के…

    IPO प्राइस से नीचे NSE शेयर, बाजार में मचा हलचल, 3 ब्रोकरेज ने बताया ₹2,050 तक का टारगेट

    शेयर बाजार में कमजोरी के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला