दमोह/पथरिया: विरागोदय जैन मंदिर परिसर में चोरी, दान पेटी लेकर फरार हुए दो बदमाश CCTV में कैद

पथरिया/दमोह: दमोह रोड स्थित प्रसिद्ध विरागोदय जैन तीर्थ मंदिर परिसर में गुरुवार की देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। देर रात करीब 2:38 बजे दो अज्ञात बदमाश मंदिर परिसर में घुसे और दान पेटियों में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों नकाबपोश बदमाश मंदिर परिसर में घुसकर दान पेटियों को बाहर की ओर घसीटते हुए ले जा रहे हैं। चोरी के बाद दोनों बदमाश दान पेटियों को पास के खेत में छोड़कर फरार हो गए, जहां बाद में पेटियां खाली अवस्था में बरामद की गईं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार दान पेटियों से करीब 90 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है।

इस घटना के बाद मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं में आक्रोश और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस के अनुसार बदमाशों को मंदिर परिसर की गतिविधियों और रास्तों की जानकारी होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड टीम को जांच में लगाया गया है।

पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं उपनिरीक्षक एस.एस. दुबे ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।

ये भी पढ़े – दमोह में हार्डवेयर व्यापारी से मारपीट कर लूट, पुलिस जांच में जुटी

  • damoh-patharia-viragoday-jain-mandir-theft-cctv-donation-box-robbery-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    महाभ्रष्ट पर मेहरबानी क्यों? लोकायुक्त और CM हेल्पलाइन की शिकायतों के बाद भी ‘मंडेरिया’ पर सरकार क्यों मौन?

    उच्च शिक्षा विभाग में ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की खुली धज्जियाँ:…

    आगे पढ़ें
    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष केवल…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका