खजुराहो के डॉ. शांतनु जैन को मिला राष्ट्रीय स्तर का गोल्ड मेडल, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया सम्मानित

खजुराहो: नगर खजुराहो के लिए गर्व और सम्मान का क्षण उस समय आया जब सेवाग्राम निवासी युवा चिकित्सक डॉ. शांतनु जैन को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और विशेष उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज द्वारा प्रदान किया गया, जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने उन्हें प्रदान किया।

डॉ. शांतनु जैन खजुराहो के सेवाग्राम क्षेत्र में जैन मंदिर के समीप रहने वाले स्वर्गीय सुलेख चंद्र जैन और श्रीमती अनीता जैन के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के बल पर चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वर्तमान में वे गुवाहाटी में पीडियाट्रिक कार्डियो सर्जन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और बच्चों के हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

डॉ. शांतनु जैन को मिला यह सम्मान न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे खजुराहो क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बन गया है। जैसे ही उनकी उपलब्धि की जानकारी नगरवासियों को मिली, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। सामाजिक संगठनों, चिकित्सकों, मित्रों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

परिवार के सदस्यों भाई सिद्धार्थ जैन, बहन सोनल जैन सहित समस्त जैन परिवार को लोगों ने बधाई दी। नगरवासियों का कहना है कि छोटे शहर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। डॉ. शांतनु जैन की इस सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर देश के किसी भी कोने से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।

 
  • khajuraho-dr-shantanu-jain-national-gold-medal-pediatric-cardiac-surgeon
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना