महाराष्ट्र में बड़ा हादसा; 800 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 8 लोगों की मौत

महाराष्ट्र/आदित्य शंकर तिवारी। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायगढ़ के अम्बेनाली घाट में एक स्कॉर्पियो वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई। हादसा महाबलेश्वर और पोलादपुर के बीच स्थित अम्बेनाली घाट मार्ग पर हुआ। इस दुर्घटना में मृतकों की पहचान सतारा जिले के रहने वाले लोगों के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 700 से 800 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस व राहत दल को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा। खाई की गहराई अधिक होने और रास्ता बेहद कठिन होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानी आई। राहत दल ने रस्सियों और दूरबीन की मदद से नीचे उतरकर शवों की तलाश शुरू की। कई घंटे चले अभियान के बाद शवों को बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि हादसा दाबेली गांव के पास हुआ। दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती आशंका है कि घाट के तीखे मोड़ पर वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते वाहन सीधे खाई में जा गिरा।

प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद अम्बेनाली घाट मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

  • maharashtra-raigad-ambenali-ghat-scorpio-fell-into-deep-gorge-8-killed
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना