बुदनी: 7 खिलाड़ी नेशनल स्पीड हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व

बुदनी: खेल जगत में बुदनी नगर के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। आगामी 29 मई से 2 जून तक उत्तर प्रदेश के बागपत में आयोजित होने वाली जूनियर द्वितीय स्पीड हैंडबॉल नेशनल प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश टीम में बुदनी के 7 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चयनित खिलाड़ियों में सांदीपनि विद्यालय के 6 खिलाड़ी और कैंब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल का 1 खिलाड़ी शामिल है। चयनित खिलाड़ियों में संदीप कुशवाहा, आदित्य पटेल, ललित रिटोरिया, छोटू कुशवाहा, लवनेश मेहरा, आयुष केवट और सूर्यांशु पांडेय शामिल हैं। खिलाड़ियों के चयन पर नगर में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर सुधा सालोमन, धीरेंद्र तिवारी, सुरेन्द्र सिंह जामालिया, राजेश यादव, श्वेता पाठक, वीणा शिवहरे, आरती राय और सुनीता चढ़ोकर ने टीम के मुख्य कोच मोहम्मद इरफ़ान एवं चयनित खिलाड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया।

वक्ताओं ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है कि बुदनी के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं। सभी ने उम्मीद जताई कि टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेगी। कार्यक्रम के दौरान कैंब्रिज स्कूल के संचालक राजेश यादव ने खिलाड़ियों को उपहार स्वरूप हैंडबॉल भेंट किया। वहीं शिक्षकों, खेल प्रेमियों और नगरवासियों ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़े – बुधनी: हैंडबॉल एसोसिएशन की 10 खिलाड़ियों की टीम 9 मई को अशोकनगर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगी रवाना

 
 
  • budni-7-players-selected-for-national-speed-handball-championship
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना