विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ से उठेगी हरित क्रांति की नई आवाज, “बायोयुग ग्रीन कमांड-2026” का होगा शुभारंभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण, सर्कुलर इकोनॉमी और हरित औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल होने जा रही है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को लखनऊ छावनी स्थित दिलकुशा लॉन में “बायोयुग ग्रीन कमांड-2026” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में पारंपरिक प्लास्टिक के एक मजबूत विकल्प के रूप में ‘बायोप्लास्टिक’ को बड़े पैमाने पर अपनाने के अभियान का शुभारंभ होगा। इस ऐतिहासिक पहल के गवाह देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशिष्ट अतिथि के रूप में बनेंगे।

यह पूरा कार्यक्रम देश की प्रमुख इंटीग्रेटेड शुगर एवं एथेनॉल कंपनियों में शुमार बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड बीसीएमएल और लखनऊ कैंटोनमेंट बोर्ड के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है। योगी सरकार उत्तर प्रदेश को पहले ही देश का एथेनॉल हब बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है, और अब गन्ना आधारित उद्योगों से निकलने वाले नए नवाचारों को सीधे पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जा रहा है। जैव ऊर्जा, एथेनॉल उत्पादन और हरित उद्योगों को बढ़ावा देने वाली राज्य सरकार की नीतियों के बीच बायोप्लास्टिक के इस अभियान को टिकाऊ विकास  की दिशा में एक बेहद क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है।

इस आयोजन में नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के दिग्गजों, रक्षा क्षेत्र के अधिकारियों, शोध संस्थानों और पर्यावरण विशेषज्ञों का एक बड़ा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान दो बेहद महत्वपूर्ण और उच्चस्तरीय पैनल चर्चाएं भी आयोजित की जाएंगी। इनमें से पहली चर्चा “मैंडेट टू मार्केट : अनलॉकिंग द बायोप्लास्टिक्स वैल्यू चेन इन उत्तर प्रदेश” विषय पर होगी, जिसमें राज्य के भीतर बायोप्लास्टिक उद्योग के विकास, निवेश के नए अवसरों और सरकारी नीतियों पर मंथन किया जाएगा। वहीं, दूसरी चर्चा “फ्रॉम मेस मिशन : बायोप्लास्टिक्स फॉर डिफेंस” विषय पर केंद्रित होगी, जिसमें भारतीय रक्षा क्षेत्र में बायोप्लास्टिक के उपयोग, सैन्य क्षेत्रों में अपशिष्ट प्रबंधन और इसके पर्यावरणीय फायदों पर विशेषज्ञ अपनी राय साझा करेंगे।

ये भी पढ़े – सीएम योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन आज, यूपीभर में जश्न की तैयारी; हवन-यज्ञ और केक काटकर कार्यकर्ता मनाएंगे उत्सव

  • lucknow-bioyug-green-command-2026-bioplastic-launch-rajnath-singh-cm-yogi
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना