लखनऊ एयरपोर्ट पर 10.39 करोड़ की ड्रग्स बरामद, बैंकॉक से आए यात्री को कस्टम ने दबोचा

लखनऊ/राशिद सिद्दीकी की रिपोर्ट: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये मूल्य की मादक पदार्थ की खेप बरामद की है। बैंकॉक से मस्कट होते हुए लखनऊ पहुंचे एक यात्री को हिरासत में लेकर जांच की गई, जिसके बाद उसके सामान से भारी मात्रा में हाइड्रोपोनिक गांजा (मारिजुआना) बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर ग्रीन चैनल से गुजर रहे यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर कस्टम अधिकारियों ने उसे रोककर पूछताछ की। इसके बाद उसके ट्रॉली बैग की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से 13 संदिग्ध पैकेट बरामद हुए। जांच में पैकेटों के भीतर हाइड्रोपोनिक गांजा (मारिजुआना) पाया गया। बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 10.397 किलोग्राम निकला। कस्टम विभाग के अनुसार जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10.39 करोड़ रुपये है।

कस्टम अधिकारियों ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी यात्री को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ड्रग्स की यह खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन-सा तस्करी नेटवर्क सक्रिय है। फिलहाल कस्टम विभाग मामले की विस्तृत जांच में जुटा है और अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

ये भी पढ़े – कथित धर्मांतरण मामले पर हिंदू रक्षा दल का बड़ा ऐलान, शामली में शर्ट उतारकर प्रदर्शन की चेता

  • lucknow-airport-customs-seizes-rs-10-39-crore-hydroponic-marijuana-passenger-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना