कुवैत-बहरीन पर कथित ईरानी हमलों की मिस्र ने की कड़ी निंदा, खाड़ी देशों की सुरक्षा के समर्थन में आया काहिरा

काहिरा/तेहरान: पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है। मिस्र ने शनिवार को कुवैत और बहरीन को निशाना बनाकर किए गए कथित ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इन हमलों को दोनों देशों की संप्रभुता का स्पष्ट उल्लंघन और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व स्थिरता के लिए एक “खतरनाक उकसावे” की कार्रवाई करार दिया। मिस्र ने स्पष्ट किया कि वह कुवैत और बहरीन के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और दोनों देश अपनी सुरक्षा, स्थिरता और महत्वपूर्ण ढांचागत परिसंपत्तियों (इंफ्रास्ट्रक्चर) की रक्षा के लिए जो भी कदम उठाएंगे, मिस्र उनका बिना शर्त समर्थन करेगा।

काहिरा ने दोक टुक शब्दों में चेतावनी दी कि अरब खाड़ी देशों की सुरक्षा और स्थिरता, अरब राष्ट्रीय सुरक्षा की एक बुनियादी आधारशिला है और किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता को खतरे में डालने वाली नीतियों को पूरी तरह खारिज किया जाएगा क्योंकि ऐसी घटनाओं से पूरे क्षेत्र में युद्ध का गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स IRGC ने शनिवार सुबह दावा किया कि उसने अमेरिकी सेंट्रल कमांड के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया।

सेंटकाम द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, ईरानी सेना ने 5 जून को पहले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की दिशा में चार आत्मघाती ड्रोन भेजे थे, जो क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात के लिए तत्काल खतरा पैदा कर रहे थे, जिन्हें अमेरिकी बलों ने हवा में ही मार गिराया। इसके कुछ घंटों बाद ईरान ने कुवैत और बहरीन की तरफ सात खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

अमेरिकी रक्षा प्रणाली के शुरुआती आकलन के मुताबिक, इनमें से छह मिसाइलों को बीच रास्ते में ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया, जबकि सातवीं मिसाइल तकनीकी खराबी के कारण अपने निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही विफल हो गई। अमेरिकी सेना ने ईरान के उस दावे को भी सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि बहरीन स्थित अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े के मुख्यालय को भारी नुकसान पहुंचा है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने साफ किया है कि सभी प्रतिष्ठान पूरी तरह सुरक्षित हैं और क्षेत्र में स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़े – भारत-नेपाल रिश्तों को नई मजबूती देने दिल्ली पहुंचे विदेश मंत्री शिशिर खनल, NSA अजीत डोभाल से हुई अहम वार्ता

  • egypt-condemns-alleged-iran-missile-drone-attacks-on-kuwait-and-bahrain-middle-east-tensions-escalate
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ट्रंप का ईरान को धमकी: ‘बात नहीं मानी तो होगा सबसे बड़ा हमला’, मिडिल ईस्ट में बढ़ा युद्ध का खतरा

    मिडिल ईस्ट में शांति का कोई किरण नजर ही…

    आगे पढ़ें
    ईरान में बढ़ते सैन्य तनाव को लेकर भारत अलर्ट, विदेश मंत्रालय ने जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी, भारतीयों से सतर्क रहने की अपील

    तेहरान/नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भीषण…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में