मेंटेनेंस कार्य के चलते छतरपुर में कल 3 घंटे बिजली रहेगी बंद, कई कॉलोनियां और गांव प्रभावित

छतरपुर: 220 केवी उपकेंद्र छतरपुर में 33 केवी मेन बस एक्सटेंशन कार्य के चलते रविवार, 7 जून 2026 को जिले के कई क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता (सं./सं.) संभाग छतरपुर द्वारा दी गई।

विभाग के अनुसार निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के दौरान 33 केवी ढडारी, सटई रोड, सौरा, मउसहानियां, देवपुर, गढ़ीमलहरा तथा छतरपुर पावर हाउस फीडरों से जुड़े क्षेत्रों की बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रहेगी। बिजली कटौती से प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में ढडारी, ललौनी, परा, कतरवारा, उदयनपुरवा, चौका, बजरंगगढ़, रमनपुरा, चौबे कॉलोनी, महाराणा प्रताप नगर, सटई रोड, नई गल्ला मंडी, छत्रसाल नगर, पन्ना रोड, बजरंग नगर, अंबेडकर नगर, नौगांव रोड, औद्योगिक क्षेत्र, विश्वनाथ कॉलोनी, बस स्टैंड क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर, सौरा रोड, देवपुर, बनगांय, राजापुरवा, धमौरा, आमखेरा, कटरा, टीकर, भगवंतपुरा, खंदेवरा, मलपुरा, बकायन, चेतगिरी कॉलोनी, सीताराम कॉलोनी, देरी रोड, सागर रोड, बगौता, निवारी, गढ़ीमलहरा सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं।

इसके अलावा जिला पंचायत, कलेक्ट्रेट, बीएसएनएल कार्यालय, महाराजा कॉलेज रोड, अस्पताल, वाटर वर्क्स, पेप्टेक टाउन तथा संबंधित 33 केवी लाइनों से जुड़े सभी उच्चदाब उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति भी निर्धारित अवधि में बंद रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आवश्यकतानुसार कार्य की समयावधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। विद्युत संबंधी शिकायत या जानकारी के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़े – छतरपुर: टोरिया मोहल्ला प्रकरण; मेडिकल परीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में बढ़ी हलचल, पुलिस रही मुस्तैद

  • chhatarpur-power-cut-7-june-2026-maintenance-work-electricity-supply-disrupted-for-3-hours
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में