छतरपुर: फूड सेफ्टी अधिकारी से कथित मारपीट, पान मसाला फैक्ट्री में जांच के दौरान हंगामा; कई लोगों पर केस दर्ज

छतरपुर: शहर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान फूड सेफ्टी अधिकारी के साथ कथित मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार शाम देवपुर तिगेला के पास खंदेवरा रोड स्थित जटाशंकर ट्रेडर्स के वेयरहाउस में हुई, जहां खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच और सैंपलिंग के लिए पहुंची थी।

मिली जानकारी के अनुसार फूड सेफ्टी अधिकारी संतोष तिवारी अपनी टीम के सदस्य कमरूद्दीन खान के साथ वेयरहाउस में निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने कथित रूप से विरोध करते हुए धक्का-मुक्की की और शासकीय कार्रवाई में बाधा पहुंचाई। संतोष तिवारी की शिकायत पर ओरछा रोड थाना पुलिस ने नवल साहू, उमेश श्रीवास, नरेंद्र यादव, अभिषेक यादव, अनिकेत पुरवार, अजय यादव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

संबंधित वेयरहाउस में पान मसाला निर्माण एवं भंडारण की सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सैंपलिंग और जांच के लिए पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान हुए विवाद के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। मामले को लेकर शहर में विभिन्न चर्चाएं भी चल रही हैं। फिलहाल पुलिस जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़े – मेंटेनेंस कार्य के चलते छतरपुर में कल 3 घंटे बिजली रहेगी बंद, कई कॉलोनियां और गांव प्रभावित

  • food-safety-officer-allegedly-assaulted-during-sampling-action-case-registered-against-gutkha-factory-operator-and-others-in-chhatarpur
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना