शामली में धर्मांतरण मामले को लेकर हिंदू रक्षा दल का शर्टलेस प्रदर्शन, डॉक्टर पर कार्रवाई और सांसद इकरा हसन से जवाब की मांग

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में कथित धर्मांतरण मामले को लेकर हिंदू रक्षा दल ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी की तथा शर्टलेस प्रदर्शन कर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान संगठन ने आरोप लगाया कि धर्मांतरण प्रकरण में एक प्रतिष्ठित चिकित्सक की भी भूमिका है, जिसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस तैनात की गई थी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर अर्धनग्न अवस्था में हनुमान टीला की ओर मार्च करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें रेलवे स्टेशन परिसर में ही रोक लिया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों ने वहीं अपना विरोध कार्यक्रम समाप्त कर दिया।

इसके बाद हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सीओ सिटी को सौंपा। ज्ञापन में कथित धर्मांतरण मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच कराने, सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा कथित रूप से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की गई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ललित शर्मा ने कहा कि संगठन पुलिस की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। उनका आरोप है कि मामले में शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर की भूमिका भी सामने आई है, इसलिए उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन इस मामले को लेकर आगे भी आवाज उठाता रहेगा।

इस दौरान उन्होंने कैराना से सांसद इकरा हसन पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद अन्य जिलों के मामलों में सक्रिय दिखाई देती हैं, लेकिन अपने ही जिले के इस प्रकरण पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने कहा कि यदि सांसद जल्द इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट नहीं करती हैं तो संगठन उनके आवास के बाहर भी प्रदर्शन करने पर विचार करेगा। गौरतलब है कि कथित धर्मांतरण मामले में पुलिस पहले ही करीब 10 लोगों, जिनमें कुछ मौलाना भी शामिल बताए जा रहे हैं, के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी और पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।

ये भी पढ़े – कथित धर्मांतरण मामले पर हिंदू रक्षा दल का बड़ा ऐलान, शामली में शर्ट उतारकर प्रदर्शन की चेता

 
 
  • hindu-raksha-dal-shirtless-protest-over-alleged-conversion-case-in-shamli
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में