प्रभात गश्त में चंदला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 63 लीटर अवैध शराब और बाइक जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

छतरपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चंदला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 63 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के संग्रह, विक्रय और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चंदला पुलिस को प्रभात गश्त के दौरान सरवई रोड पर अवैध शराब तस्करी की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चंदला से सरवई की ओर जा रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी के दौरान बोरी में रखी 7 पेटी अवैध शराब (करीब 63 लीटर) बरामद की गई। पुलिस ने शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित करीब 80 हजार रुपये मूल्य का माल जब्त किया।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चंदला में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सचिन उर्फ वीरू पटेल के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट समेत तीन आपराधिक मामले पूर्व से दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

यह कार्रवाई एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुनील अरजरिया, राजेश पटेल, आरक्षक बलवीर सिंह, प्रवीण सिंह, शिवम मिश्रा एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना