सागर में सनसनीखेज वारदात: भनेंज दामाद के साथ रह रही मामी सास की संदिग्ध मौत, किचन में खून से लथपथ पड़ा मिला शव

पुलिस को मिला सुसाइड नोट, पति ने लगाया भनेंज दामाद पर हत्या का गंभीर आरोप

सागर (मप्र)- सागर जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल नगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक किराए के मकान के किचन में 35 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका पिछले डेढ़ साल से अपने पति को छोड़कर भनेंज दामाद (भांजी के पति) के साथ रह रही थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें प्रेम प्रसंग और बेवफाई का जिक्र है। वहीं, मृतका के पति ने भनेंज दामाद और उसके परिवार पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है।

किचन में बिखरा था खून, शरीर पर चोट के निशान

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान सोनाली पटेल (35 वर्ष) के रूप में हुई है। शनिवार की रात को घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस दीनदयाल नगर स्थित किराए के मकान में पहुंची, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था। सोनाली का शव किचन में जमीन पर पड़ा हुआ था और चारों तरफ खून बिखरा था। शव के पास ही एक रस्सी भी पड़ी मिली।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका के सिर पर चोट के निशान थे और हाथ-पैर में कांच चुभने के कारण काफी खून बहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

‘लिव-इन’ में रह रही थी मामी सास

पूछताछ में सामने आया है कि मृतका सोनाली पटेल कुछ समय पहले अपने पति और 9 साल के बेटे को छोड़कर चली गई थी। वह अपने रिश्ते में भनेंज दामाद लगने वाले सुंदर पटेल के साथ रह रही थी। सुंदर पटेल ने पुलिस को बताया कि सोनाली पिछले 4 महीनों से उसके साथ इस किराए के मकान में रह रही थी, जबकि इससे पहले वे किसी दूसरी जगह पर साथ रह रहे थे। सुंदर ने ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी थी।

पति का आरोप- ‘पैसे खत्म होने पर भनेंज दामाद ने मार डाला’

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के पति खरगराम पटेल भी सागर पहुंचे। उन्होंने पुलिस के सामने सुंदर पटेल और उसके परिवार पर हत्या का संगीन आरोप लगाया है। पति खरगराम पटेल ने बताया कि “हमारी शादी साल 2014 में हुई थी और हम इंदौर में रह रहे थे। साल 2024 में हम काम के सिलसिले में सागर आए। यहाँ भनेंज दामाद सुंदर पटेल मेरी पत्नी सोनाली को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। सोनाली के बैंक खाते में काफी पैसे थे। जब तक उसके पास पैसे रहे, सुंदर उससे खर्च कराता रहा। अब जब पैसे खत्म हो गए, तो उन्होंने मेरी पत्नी को मारकर फंदे से लटका दिया और इसे आत्महत्या का रूप दे दिया।”

पति ने यह भी दावा किया कि मौत से एक दिन पहले सोनाली का फोन आया था और वह रोते हुए कह रही थी कि ‘मैं मर जाऊंगी’। तब पति ने उसे ढांढस बंधाया और पैसे भेजने की बात कही थी, लेकिन अगले ही दिन उसकी मौत की खबर आ गई।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट, हर एंगल से जांच जारी

मकरोनिया थाना प्रभारी रविंद्र चौहान ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी द्वारा की गई बेवफाई से क्षुब्ध होकर रस्सी से फांसी लगाने की बात लिखी है। थाना प्रभारी के अनुसार, फांसी लगाने के दौरान या उससे पहले पैर के तलवों में कांच लगने से खून बहा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच हर एंगल (हत्या और आत्महत्या दोनों) से की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

  • sagar-woman-found-dead-in-kitchen-under-suspicious-circumstances
  • gaurav singh rajput

    gaurav singh rajput

    Related Posts

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    एमपी में फिर बदलेगा मौसम, 21 सितंबर तक बारिश के आसार; भोपाल समेत इन जिलों पर नजर

    मध्य प्रदेश में मानसून विदाई की ओर है, लेकिन…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना