रीवा के टीआरएस कॉलेज में फर्जीवाड़ा: दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देते पकड़े गए दो ‘मुन्ना भाई’

रीवा के टीआरएस कॉलेज में मध्यप्रदेश भोज (ओपन) विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थियों का मामला सामने आया है। परीक्षा के दौरान दो युवक दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देते हुए पकड़े गए। कॉलेज प्रशासन ने दोनों को सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले में फर्जी परीक्षार्थियों के साथ-साथ वास्तविक अभ्यर्थियों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, टीआरएस कॉलेज को मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र बनाया गया था। प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान वीक्षकों को एक परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर संदेह हुआ। जांच में पता चला कि सीधी जिले के कमर्जी निवासी पुष्पराज सिंह चौहान अपने चचेरे भाई सज्जन सिंह की जगह एमसीए की परीक्षा दे रहा था।

इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने अन्य परीक्षार्थियों की भी जांच की, जिसमें बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा के दौरान एक और फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। हनुमना निवासी सुखेंद्र पटेल अपने जीजा रंजीत पटेल के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

दोनों आरोपियों को तत्काल सिविल लाइन पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फर्जी परीक्षार्थियों के साथ मूल अभ्यर्थियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना