सागर के अग्रणी महाविद्यालय में ‘दीक्षारंभ एवं प्रवेश उत्सव’ का शुभारंभ, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत

उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय ‘दीक्षारंभ एवं प्रवेश उत्सव’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, विभिन्न संकायों, छात्र हितकारी योजनाओं और सहशैक्षणिक गतिविधियों से परिचित कराना है।

कार्यक्रम के प्रथम दिन भारतीय परंपरा के अनुसार नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का रोली-चंदन का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय केवल डिग्री प्राप्त करने का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, बौद्धिक विकास और नैतिक मूल्यों के संवर्धन का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, नियमित अध्ययन और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के प्रभारियों ने विद्यार्थियों को करियर की संभावनाओं और विभिन्न विषयों की उपयोगिता की जानकारी दी। वहीं छात्रवृत्ति, पुस्तकालय और खेल गतिविधियों से संबंधित अधिकारियों ने भी महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी साझा की।

सत्र में विद्यार्थियों को एनएसएस, एनसीसी, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों से भी परिचित कराया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने आगामी दो दिनों तक आयोजित होने वाले विभिन्न मार्गदर्शन सत्रों में सभी विद्यार्थियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Shruti Soni

ब्रांडवाणी समाचार

अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

Related Posts

अनुच्छेद 370 पर महबूबा का बड़ा बयान, बोलीं- ‘समर्थन करती हूं, इसलिए मैं भी दिमागी नक्सल’

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई