छतरपुर में बेसमेंट निर्माण पर उठे सवाल, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप

छतरपुर: शहर में निर्माण कार्यों के दौरान बेसमेंट की खुदाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सिविल लाइन थाना के सामने, पटरानी शोरूम के बगल और सटई रोड स्थित लखेरा बिल्डिंग के पास निर्माणाधीन भवनों में बेसमेंट बनाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने निर्माण नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है। नागरिकों का कहना है कि इन निर्माण कार्यों को लेकर कई बार नगरपालिका में शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित स्थानों पर जेसीबी मशीनों से लगातार गहरी खुदाई कर बेसमेंट तैयार किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि इन निर्माणों के लिए नियमानुसार अनुमति नहीं ली गई है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। नागरिकों का यह भी कहना है कि देश के विभिन्न शहरों में बेसमेंट से जुड़े हादसों के सामने आने के बावजूद ऐसे निर्माण कार्यों की पर्याप्त निगरानी नहीं की जा रही है, जिससे लोगों में चिंता बनी हुई है।

ये भी पढ़े – छतरपुर: अंधविश्वास बना काल, सांप के डसने के 24 घंटे बाद बुजुर्ग की मौत

मामले में नगरपालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) माधुरी शर्मा ने कहा कि संबंधित निर्माण कार्यों की जांच कराई जाएगी और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगरपालिका के उपयंत्री ने बताया कि संबंधित मामलों में नोटिस जारी किए गए हैं, हालांकि उन्होंने निर्माण की अनुमति और आगे की कार्रवाई को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी। 

ये भी पढ़े – छतरपुर में अतिक्रमण पर सख्ती, विधायक ललिता यादव ने अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली

  • chhatarpur-illegal-basement-construction-complaint-municipality-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना