जैसीनगर पत्नी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, केसली पुलिस ने चौका-सहजपुर के बीच दबोचा

केसली/सागर: जैसीनगर थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के बाद फरार चल रहे आरोपी मनोहर सेन को केसली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम चौका और सहजपुर के बीच घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के लिए जैसीनगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मनोहर सेन अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद लगातार फरार था। रविवार को थाना केसली पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बरमान की ओर भागने की कोशिश कर रहा है और चौका-सहजपुर मार्ग पर देखा गया है। सूचना मिलते ही थाना केसली के एएसआई राजेश लोधी, कैलाश मुंशी और आरक्षक राहुल की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना केसली लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद मामले की विवेचना और आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को जैसीनगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े – रात 3 बजे सुनसान सड़क पर मिली नाबालिग बच्ची, डायल-112 की तत्परता से बची जान; सागर पुलिस ने सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया

  • jaisinagar-wife-murder-accused-manohar-sen-arrested-by-kesli-police-sagar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद के…

    उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर बवाल: हटाने पहुंची टीम का विरोध, बड़ी संख्या में लोग जुटे, पुलिस बल तैनात

    मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के…

    You Missed

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार