फर्जी ई टोकन मामले की जांच तेज: आरोपित बाबू के गांव पहुंची संयुक्त टीम

करैरा/ कुलदीप शर्मा: करैरा तहसील में सामने आए कथित फर्जी ई टोकन मामले की जांच अब तेज हो गई है। मंगलवार को राजस्व विभाग की संयुक्त जांच टीम आरोपित बाबू धर्मवीर लोधी के पैतृक गांव वीरा, तहसील पिछोर पहुंची। टीम ने मामले से जुड़े किसानों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर दस्तावेजों और अन्य तथ्यों का सत्यापन शुरू किया।

वीरा गांव के किसानों के नाम पर जारी हुए थे कथित फर्जी ई टोकन

जानकारी के अनुसार, फर्जी ई-टोकन मामले में जिन किसानों के नाम सामने आए हैं, वे सभी ग्राम वीरा के निवासी बताए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जांच टीम गांव पहुंची और संबंधित किसानों से जानकारी जुटाई।

टीम ने किसानों से ई-टोकन से जुड़े दस्तावेजों और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर भी मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की गई।

जांच टीम को देखकर आरोपित समेत कई लोग गायब

यह भी पढ़े: राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद महाकाल की शरण में पहुंचे कार्तिक आर्यन, उज्जैन में की शयन आरती

सूत्रों के अनुसार, जैसे ही जांच दल के गांव पहुंचने की जानकारी मिली, आरोपित धर्मवीर लोधी समेत कई युवक मौके से गायब हो गए। इसके बाद टीम ने गांव में मौजूद लोगों से पूछताछ की और मामले से जुड़े आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में दर्ज है मामला

उल्लेखनीय है कि कथित फर्जी ई-टोकन प्रकरण में धर्मवीर लोधी के खिलाफ पहले ही धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जा चुका है। अब संयुक्त जांच टीम इस पूरे मामले में संभावित नेटवर्क और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

जांच टीम किसानों के नाम पर जारी किए गए ई-टोकन, संबंधित दस्तावेजों और पूरे प्रकरण में आरोपित की भूमिका की पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद प्रशासन द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

  • Fake-E-Token-Scam-Investigation-Team-Reaches-Village-Of-Accused-Clerk
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना