NEET पेपर लीक मामले पर डबरा में छात्रों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

डबरा।शिवम सिसोदिया| NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में बुधवार को डबरा में छात्रों और युवाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई।

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

छात्रों ने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं से लाखों विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा प्रभावित हुआ है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बहाल की जाए।

ज्ञापन में रखीं पांच प्रमुख मांगें

छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें कथित NEET पेपर लीक की स्वतंत्र जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई, प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर कथित पुलिस बल प्रयोग की जांच, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग शामिल है।

25 जुलाई तक कार्रवाई नहीं होने पर पैदल मार्च की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि 25 जुलाई 2026 तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं होता और उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तो छात्र डबरा से ग्वालियर तक पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। छात्रों ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग दोहराई।

 
 
  • dabra-neet-paper-leak-students-protest-memorandum-president-demand
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना