इंदौर के पलासिया स्थित उदासीन आश्रम में होगा मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज का पावन वर्षायोग

इंदौर। मुकेश कुमार जैन| धर्मनगरी इंदौर के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि परम पूज्य, तपोमूर्ति, वीतरागता के साक्षात स्वरूप एवं श्रमण संस्कृति के गौरव मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज का पावन वर्षायोग शहर के हृदय स्थल पलासिया चौराहा स्थित उदासीन आश्रम में संपन्न होगा।

जैन समाज के श्रद्धालुओं में इस चातुर्मास को लेकर लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई थी। अब गुरुदेव के इंदौर वर्षायोग की घोषणा से समूचे समाज में उल्लास और भक्ति का वातावरण है। श्रद्धालुओं का मानना है कि यह वर्षायोग इंदौर के आध्यात्मिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय सिद्ध होगा।

वर्षायोग के दौरान प्रतिदिन गुरुदेव के प्रेरणादायी प्रवचन, धर्म आराधना, साधना, संस्कारमय कार्यक्रम एवं विविध धार्मिक आयोजन होंगे, जिनसे हजारों श्रद्धालु आत्मिक शांति और धर्मलाभ प्राप्त करेंगे। चार माह का यह पावन काल आत्मचिंतन, संयम, साधना और आध्यात्मिक उन्नति का श्रेष्ठ अवसर माना जाता है।

सकल दिगंबर जैन समाज धर्म प्रभावना समिति, इंदौर ने समस्त श्रद्धालुओं से परिवार सहित प्रतिदिन गुरुदेव के दर्शन, प्रवचन एवं धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है। साथ ही गुरुदेव के नगर आगमन पर सभी गुरु भक्तों से भव्य, गरिमामय एवं श्रद्धामयी मंगल अगवानी में सहभागिता की अपील की गई है, ताकि इंदौर की धार्मिक परंपरा और गुरु भक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत हो सके।

यह भी पढ़े: तिजारा में 31वें चातुर्मास का शुभारंभ 29 जुलाई को, गुरु पूर्णिमा पर होगा कलश स्थापना महोत्सव

  • Muni Shri 108 Sudha Sagar Ji Maharaj sacred Varshayog Udasin Ashram Palasia Indore
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना