भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, बैरिकेडिंग पर पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं ने की आगे बढ़ने की कोशिश

भोपाल।आदि मिश्रा| दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में बुधवार को राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेड क्रॉस अस्पताल से कांग्रेस कार्यालय की ओर मार्च निकाला। हालांकि पुलिस ने लिंक रोड पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया।

बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश, पुलिस ने संभाला मोर्चा

कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत लिंक रोड पर बैरिकेडिंग कर दी। इस दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने और बैरिकेड हटाने की कोशिश की, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए किसी भी कार्यकर्ता को कांग्रेस कार्यालय तक नहीं पहुंचने दिया।

भाजपा ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर जताया विरोध

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कांग्रेस कार्यालय और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहा।

भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करना उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रही है।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन कर अपना राजनीतिक चरित्र उजागर किया है। उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शन निर्धारित स्थानों पर ही होना चाहिए।

कांग्रेस ने किया पलटवार

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई पर भी सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि छात्रों पर लाठीचार्ज होता है तो क्या उसे सही माना जाएगा।

यह भी पढ़े: राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद महाकाल की शरण में पहुंचे कार्तिक आर्यन, उज्जैन में की शयन आरती

 
  • bhopal-bjp-congress-office-gherao-link-road-police-barricading-protest-news
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

भोपाल: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों की भूख हड़ताल शुरू, ₹30 हजार करने की मांग

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड…

आगे पढ़ें
मध्य प्रदेश: ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: देशी गोवंश के संरक्षण, संवर्धन…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि