
भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), युवाओं के रोजगार और प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार विकास, रोजगार और जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।
UCC को बताया देश के भविष्य के लिए जरूरी
विश्वास सारंग ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) देश के सुनहरे भविष्य के लिए आवश्यक है। उनके अनुसार, यूसीसी लागू होने से सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलेंगे और हलाला जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगाने में भी मदद मिलेगी।
रोजगार को लेकर सरकार का दावा
रोजगार के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कर्ज के आरोपों को किया खारिज
प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए विश्वास सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार आर्थिक अनुशासन के साथ विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार वित्तीय प्रबंधन को संतुलित रखते हुए प्रदेश के विकास पर ध्यान दे रही है।
यह भी पढ़े: https://brandwaani.in/congress-mukesh-nayak-targets-bjp-government-datia-political-statement/
- vishvas-sarang-responds-ucc-employment-madhya-pradesh-economy-opposition








