शिवपुरी की चार किशोरियां बीना स्टेशन पर मिलीं, परिजनों की डांट से नाराज होकर छोड़ा था घर

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र से लापता हुई चार किशोरियां बुधवार को बीना जंक्शन पर सकुशल मिल गईं। इनमें तीन सगी बहनें और उनकी एक सहेली शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद इंदार पुलिस परिजनों के साथ बीना पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर चारों किशोरियों को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया।

550 रुपये लेकर घर से निकली थीं किशोरियां

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि चारों किशोरियां परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकल गई थीं। उनके पास केवल 550 रुपये थे। इसी राशि के सहारे वे पहले बस से खतौरा होते हुए गुना पहुंचीं और वहां से ट्रेन के जरिए बीना जंक्शन पहुंच गईं।

बीना स्टेशन पर पुलिस को हुईं संदिग्ध प्रतीत

बीना जंक्शन पर संदिग्ध स्थिति में घूमते देख स्थानीय पुलिस ने किशोरियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना पता शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र का बताया। इसके बाद बीना पुलिस ने तत्काल इंदार पुलिस को सूचना दी।

कोई आपराधिक मामला सामने नहीं आया

सूचना मिलने पर इंदार पुलिस टीम परिजनों के साथ बीना पहुंची और चारों किशोरियों को सुरक्षित वापस ले आई। पुलिस के अनुसार, तीनों बहनें नाबालिग हैं, जिनमें सबसे बड़ी की उम्र करीब 16 वर्ष है। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार के अपहरण या अन्य आपराधिक घटना के संकेत नहीं मिले हैं। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चारों किशोरियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़े: कीटनाशक खरीदने दुकान पर पहुंचा किसान: जेब काटकर एक ने पार कर दिए 9 हजार, CCTV में कैद चोर

  • shivpuri-four-minor-girls-found-bina-station-returned-family-police
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना