दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: CJI सूर्यकांत बोले-‘लंच तक समाधान नहीं हुआ तो करेंगे दखल’

जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान कहा कि यदि लंच तक इस मामले में कोई समाधान नहीं निकलता है, तो सुप्रीम कोर्ट इस मामले में हस्तक्षेप करेगा।

SCBA ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिका में अदालत आने वाले वकीलों, वादियों और न्यायालय के कर्मचारियों को मेट्रो स्टेशन के अंदर सीमित प्रवेश देने की मांग की गई थी।

याचिका पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि वकीलों की अनुपस्थिति के कारण फिलहाल कोई प्रतिकूल आदेश पारित नहीं किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि दोपहर तक मामले का कोई समाधान नहीं निकला, तो अदालत इस मामले में हस्तक्षेप कर सकती है।

DMRC ने 16 स्टेशन किए बंद

प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC ने सुबह 7:30 बजे से 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का ऐलान किया था। इनमें राजीव चौक, सुप्रीम कोर्ट, मंडी हाउस और आईटीओ जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

इसके अलावा लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सेवा तीर्थ, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन भी बंद किए गए हैं।

कुछ स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी

DMRC के अनुसार, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज यानी लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। हालांकि, इन स्टेशनों से बाहर निकलने और प्रवेश को लेकर प्रतिबंध लागू रहेंगे।

जंतर मंतर पर बढ़ती भीड़ के बीच लिया गया फैसला

जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन में भीड़ बढ़ने के बीच सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए DMRC ने यह कदम उठाया था। 22 जुलाई को भी इन स्टेशनों को बंद रखा गया था।

यह भी पढ़े: कीटनाशक खरीदने दुकान पर पहुंचा किसान: जेब काटकर एक ने पार कर दिए 9 हजार, CCTV में कैद चोर

अब इस फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने है। CJI सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि लंच तक क्या समाधान निकलता है और क्या अदालत मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने के फैसले में हस्तक्षेप करती है।

  • Supreme Court Questions Closure Of 16 Delhi Metro Stations Amid Jantar Mantar Protest
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना