केसली में पशु बाजार बचाने और खाद संकट को लेकर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सागर।मनीष कुमार चौबे| सागर जिले की केसली तहसील में स्थानीय नागरिकों, किसान प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ऐतिहासिक पशु बाजार को बचाने, किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई का विरोध दर्ज कराया गया।

ऐतिहासिक पशु बाजार बचाने की उठाई मांग

ज्ञापन में कहा गया कि केसली का पशु बाजार वर्षों से क्षेत्र की पहचान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जिस स्थान पर पशु बाजार लगता है, वहां नए जनपद पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे बाजार का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

ज्ञापन सौंपने वालों ने मांग की कि निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए और जनपद पंचायत भवन के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए।

किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग

प्रतिनिधियों ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान किसान खाद और बीज की कमी से परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराया जाए, ताकि खेती प्रभावित न हो।

छात्रों पर कार्रवाई का भी किया विरोध

ज्ञापन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई का भी विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों की मांगों पर संवाद होना चाहिए।

मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन सौंपने के दौरान अनिरुद्ध सिंह, संजय बृजपुरिया, ओमप्रकाश सिंह राजपूत, डॉ. वीरेंद्र लोधी, अनवर खान, अखलेश जैन, राजेश सिंह कुकवारा, अरविंद लोधी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

 
 
  • kesli-animal-market-fertilizer-crisis-memorandum-president-sagar
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

‘Spider-Man: Brand New Day’ की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल, भारत में ₹25 करोड़ पार प्री-सेल्स

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Spider-Man: Brand…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि