नरवर की ऐतिहासिक तोप की तलाश में राजस्थान पहुंची शिवपुरी पुलिस, जेसीबी से खुदाई के बाद भी नहीं मिला सुराग

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी जिले के ऐतिहासिक नरवर किले से चोरी हुई करीब 400 साल पुरानी और साढ़े तीन टन वजनी ऐतिहासिक तोप की तलाश में पुलिस का सर्च ऑपरेशन राजस्थान के करौली जिले तक पहुंच गया है। शिवपुरी पुलिस और राजस्थान पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही हैं। तकनीकी इनपुट और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने हिंडौन सिटी क्षेत्र के एक गांव में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अभी तक तोप बरामद नहीं हो सकी है।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर राजस्थान पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि घटना के समय आरोपियों के संपर्क हिंडौन सिटी क्षेत्र के कुछ मोबाइल नंबरों से थे। इसी तकनीकी इनपुट के आधार पर शिवपुरी पुलिस की टीम करौली पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

जेसीबी से खुदाई, मेटल डिटेक्टर से भी की गई तलाश

पुलिस ने नगर पंचायत की मदद से संदिग्ध स्थान पर जेसीबी से खुदाई कराई। साथ ही मेटल डिटेक्टर की सहायता से जमीन के भीतर धातु की मौजूदगी का पता लगाने का प्रयास किया गया। हालांकि कई घंटे चले अभियान के बावजूद पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली और तोप का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

15,16 जुलाई की रात हुई थी ऐतिहासिक तोप की चोरी

गौरतलब है कि 15,16 जुलाई की दरम्यानी रात नरवर किले की ओपन कचहरी से ऐतिहासिक तोप चोरी हो गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बदमाश पहले भी तोप को हटाने की कोशिश कर चुके थे। बाद में गड्ढे, पाइप और अन्य संसाधनों की मदद से तोप को नीचे उतारकर वाहन में लादकर ले जाया गया। घटनास्थल पर तोप को घसीटकर ले जाने के निशान भी मिले थे।

सूचना देने पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित

मामले में पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने आरोपियों की गिरफ्तारी और ऐतिहासिक तोप की बरामदगी में मदद करने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। नरवर थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि मिले इनपुट के आधार पर राजस्थान में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है और पुलिस को जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े: कीटनाशक खरीदने दुकान पर पहुंचा किसान: जेब काटकर एक ने पार कर दिए 9 हजार, CCTV में कैद चोर

नोट: यह जानकारी पुलिस अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आधिकारिक बयान और प्रारंभिक जांच पर आधारित है। जांच जारी है और आगे के तथ्यों के अनुसार मामले में नई जानकारी सामने आ सकती है।

  • narwar-historic-cannon-theft-rajasthan-search-operation-shivpuri-police-news
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना