सागर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत, शादी से पहले उजड़ी खुशियां; युवती गंभीर

सागर: जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा गढ़ाकोटा रोड पर बहेरिया थाना परिसर के ठीक सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलकर थाना परिसर की बाउंड्रीवॉल और रेलिंग तोड़ते हुए अंदर जा गिरे। वहीं अनियंत्रित कार भी रेलिंग से टकराकर रुक गई।

हादसे की तेज आवाज सुनते ही बहेरिया थाने में मौजूद पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती का उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान रामचरण अहिरवार (28 वर्ष), निवासी बरायठा एवं सुनील अहिरवार (23 वर्ष), निवासी बराज के रूप में हुई है। वहीं खुशबू अहिरवार (20 वर्ष), निवासी बम्होरी बीका गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में उपचार के दौरान घायल खुशबू ने बताया कि मृतक सुनील से उनकी शादी तय हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे ने दोनों परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया। फिलहाल तीनों किस उद्देश्य से जा रहे थे, इसकी जानकारी पुलिस परिजनों से पूछताछ के बाद जुटा रही है।

दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार अमित यादव और उनके एक साथी को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बहेरिया थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मृत्यु हुई है, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े –  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ का सागर में भव्य सम्मान, छात्र-छात्राओं ने किया जोरदार स्वागत

 

  • sagar-baheriya-road-accident-two-killed-one-woman-critical-car-bike-collision
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना