शिवपुरी में पूर्व पति ने वर्तमान पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, बचाने पहुंची पत्नी से भी मारपीट; यूपी से मायके आई थी महिला

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश से अपने मायके आई महिला के पूर्व पति ने उसके वर्तमान पति पर कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बीच-बचाव करने पहुंची महिला के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। गंभीर रूप से झुलसे युवक का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी विनय कुमार (32) निवासी हरपालपुरा, थाना उझानी, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) ने शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी सविता मूल रूप से पिछोर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। करीब तीन वर्ष पहले सविता ने अपने पहले पति धर्मेन्द्र नाथ से अलग होकर विनय से विवाह किया था। इसके बाद दोनों गुरुग्राम में रह रहे थे। विनय ने बताया कि 24 जुलाई को वह अपनी पत्नी के साथ उसके मायके आया था। दोनों रेवई से पैदल पिछोर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे ग्राम रेवई में नहर की पुलिया के पास सविता का पूर्व पति धर्मेन्द्र नाथ पहुंच गया।

पेट्रोल डालकर लगाई आग

शिकायत के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने विनय पर पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगा दी। घटना में विनय के हाथ, छाती, कंधे, गर्दन, कान के पीछे और शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए। उसके पैर में भी चोट आई।

पत्नी से भी की मारपीट

विनय का आरोप है कि जब उसकी पत्नी सविता उसे बचाने पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ भी लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उसके गले, पीठ और कमर में चोटें आईं। घटना के दौरान आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने भी शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर मदद की। घायल विनय को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पिछोर थाना पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र नाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – शिवपुरी में युवती ने एसपी से लगाई गुहार, दबंगों पर अवैध हथियारों के दम पर जमीन कब्जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

 

  • shivpuri-ex-husband-set-womans-current-husband-on-fire-with-petrol-pichhore-fir-registered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना