शिवपुरी में युवती ने एसपी से लगाई गुहार, दबंगों पर अवैध हथियारों के दम पर जमीन कब्जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट:  जिले के नैनागिर गांव की एक युवती ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से शिकायत कर गांव के कुछ लोगों पर अवैध हथियारों के दम पर आतंक फैलाने, कृषि भूमि पर कब्जा करने की कोशिश करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ वीडियो अपलोड कर गांव में दहशत फैला रहे हैं।

पीड़िता दीक्षा परिहार ने अपनी शिकायत में राघवेन्द्र, रविन्द्र, भरत, बलराम, जितेन्द्र, रतन सिंह, कल्लू, संजा, किरण, डॉली परिहार, भगवत सिंह और कदम परिहार को नामजद किया है। उनका आरोप है कि ये लोग लंबे समय से उनके परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं और कई बार देशी कट्टा लेकर घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग कर चुके हैं।

ये भी पढ़े –  ई-रिक्शा एजेंसी पर ग्राहक और संचालक में विवाद, मारपीट-तोड़फोड़ के बाद दोनों पक्षों पर क्रॉस एफआईआर

दीक्षा ने शिकायत में बताया कि आरोपी उनकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर उसे अपने नाम कराने और बेचने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 24 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे सभी आरोपी एकराय होकर देशी कट्टे और धारदार हथियारों के साथ उनके घर पहुंचे। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाया और ऐसा नहीं करने पर पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल सकीं।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट कर रखे हैं, जिससे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। दीक्षा का कहना है कि स्थानीय थाने में शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, क्योंकि आरोपी प्रभावशाली और दबंग हैं। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने, वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने, सोशल मीडिया पर वायरल हथियारों वाले वीडियो की जांच करने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

पुलिस का पक्ष

सीहोर थाना प्रभारी जूली तोमर ने बताया कि शिकायत करने वाले पक्ष के कुछ लोगों के खिलाफ लगभग 20 दिन पहले दूसरे पक्ष की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि अब यह पक्ष भी दूसरे पक्ष के विरुद्ध मामला दर्ज कराना चाहता है, लेकिन फिलहाल ऐसे पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले हैं जिनके आधार पर एफआईआर दर्ज की जा सके। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में है। वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़े – शिवपुरी के कोलारस में चोरों का आतंक: मीट मार्केट और एक दर्जन दुकानों के ताले तोड़े, नकदी व सामान लेकर फरार

 

  • shivpuri-woman-alleges-land-grab-death-threats-illegal-weapons-complaint-to-sp
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया