शिवपुरी में दिनदहाड़े नर्स से ठगी: बदमाशों ने डराकर उतरवाए सोने के जेवर और ₹4 हजार नकद, पर्स लेकर फरार

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: शहर में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक नर्स ठगी का शिकार हो गई। जिला अस्पताल में पदस्थ नर्स को बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने रास्ते में रोककर पहले बातों में उलझाया, फिर डरा-धमकाकर उसके सोने के जेवर और नकदी पर्स में रखवा लिए। इसके बाद बदमाशों ने नर्स को 11 कदम आगे चलने के लिए कहा और पर्स लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, कस्टम गेट निवासी किरण राठौर, पत्नी सूरज प्रसाद राठौर, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर से जिला अस्पताल ड्रेसिंग ड्यूटी के लिए जा रही थीं। डाक बंगले के सामने स्थित छब्बर स्कूल के पीछे बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने पहले बातचीत में उलझाया और फिर धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने गले में पहना सोने का मंगलसूत्र, कानों की सोने की कनौती, सोने की सुई-धागा सहित अन्य जेवर उतारकर पर्स में रखने के लिए कहा। डर के कारण उन्होंने अपने सभी जेवर पर्स में रख दिए। पर्स में पहले से ₹4,000 नकद भी रखे थे।

11 कदम आगे चलने को कहा, फिर लेकर भागे पर्स

इसके बाद बदमाशों ने पर्स अपने एक साथी को दे दिया और किरण राठौर से 11 कदम आगे चलने के लिए कहा। जैसे ही वह आगे बढ़ीं, तीनों आरोपी पर्स लेकर मौके से फरार हो गए। पर्स में रखे सभी सोने के जेवर और नकदी भी आरोपी अपने साथ ले गए। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटा गया सामान बरामद कराने की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

इसी दिन एक और युवक ठगी का शिकार

 

शुक्रवार सुबह पोहरी बस स्टैंड स्थित घोड़ा चौराहा पर भी ठगी की एक अन्य घटना सामने आई। ग्राम बूढ़ोन, करैरा निवासी सतेन्द्र लोधी इंदौर से मजदूरी कर लौटे थे। आरोप है कि चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें सस्ते दाम में सोने-चांदी के आभूषण दिलाने का झांसा देकर ₹13 हजार नकद ले लिए और बदले में नकली जेवर थमा दिए। ठगी का पता चलने पर सतेन्द्र ने भी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़े –  शिवपुरी में पूर्व पति ने वर्तमान पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, बचाने पहुंची पत्नी से भी मारपीट; यूपी से मायके आई थी महिला

 

  • shivpuri-nurse-cheated-of-gold-jewellery-cash-by-three-men-another-fraud-case-reported
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना