शिवपुरी में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को नशामुक्ति का संदेश, कोतवाली पुलिस ने दिलाई शपथ

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ जनजागरूकता अभियान के तहत शनिवार को शिवपुरी कोतवाली थाना पुलिस ने फास्ट ट्रैक फिजिकल अकादमी में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पुलिस, सेना एवं अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों में करियर बनाने के लिए अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और मानसिक मजबूती सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि नशा इन सभी गुणों को कमजोर कर देता है और युवाओं के भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि यदि उनका लक्ष्य बड़ा है तो उन्हें हर उस आदत से दूर रहना चाहिए जो सफलता के मार्ग में बाधा बने।

युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। साथ ही उनसे अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया गया। अकादमी के प्रशिक्षकों ने भी युवाओं से नियमित अभ्यास, अनुशासित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने युवाओं के साथ किया संवाद

कार्यक्रम के समापन के बाद थाना प्रभारी रोहित दुबे, उपनिरीक्षक सुमित शर्मा, आरक्षक अंकित शर्मा, आरक्षक शरद यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने अकादमी के प्रशिक्षुओं के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान युवाओं ने पुलिस भर्ती, चयन प्रक्रिया, तैयारी और सेवा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर दिया। पुलिस और युवाओं के बीच हुए इस संवाद ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी बना दिया।

ये भी पढ़े – शिवपुरी में दिनदहाड़े नर्स से ठगी: बदमाशों ने डराकर उतरवाए सोने के जेवर और ₹4 हजार नकद, पर्स लेकर फरार

 

  • shivpuri-drug-awareness-drive-police-army-aspirants-fast-track-physical-academy
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना